शिव मंदिर जहाँ परदे लगे हो – कुड्डलोर
शिव मंदिर जहाँ परदे लगे हो – कुड्डलोर
कुड्डलोर शेहेर तमिल नाडु में स्थित है और यह शहर हयग्रीव और तिरुपथिरिपुलियुर शिव मंदिर के लिए जाना जाता है। इस स्थान से ५ किलोमीटर दूरी पर है तिरुमणिकुज़ही शिव मंदिर। इस मंदिर की सबसे अनोखी बात यह है की यहाँ शिव जी के दर्शन केवल आरती के समय की खुलते है। आरती के पश्च्यात एक पर्दा लगा दिया जाता है। पुरोहित जी इस परदे को केवल कोई और भक्त अगर आरती करवाने ए तब ही खोलते है। यह माना जाता है की शिव पारवती यहाँ एक साथ है। महादेव को यहाँ शिव शक्ति ऐक स्वरूपा (शिव और शक्ति का मिलाप) के रूप में पूजते है। पल्ली अरै याने देवी का विराम कक्ष यहाँ नहीं है। ११ रूद्र इस तीर्थ की रक्षा करते है। देवी को यहाँ अम्बुजाक्षी (कामाक्षी और मिनाक्षी की तरह) कहते है। इस पीठ को अम्बुजाक्षी पीठ कहते है और इनका बोहोत महत्व है।
विरह या अलगाव के पीड़ित जोड़ियां यहाँ पूजा करते है।







Location: Thirumanikuzhi, Tamil Nadu 607105, India